मेदिनीनगर (डालटनगंज): रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने पुलिस रिमांड में मारपीट का लगाया आरोप, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगा है. मंटू सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस रिमांड में पुलिसकर्मियों ने मंटू सिंह को बुरी तरह पीटा. जिससे उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आयी हैं. कमर के नीचे पीछे का हिस्सा सूज गया है और लाल व काला रंग का हो गया है.इस मामले में पलामू जिला बल के पुलिस अध