जबलपुर: होटल संचालक और उसके साथियों ने स्पा कर्मचारी का अपहरण कर दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेहरमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
जबलपुर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगई का एक और खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ रसूखदार युवक एक बेबस युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेल्टों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। तड़ातड़ बरसती बेल्टों के बीच पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। सूत्रों की