खजनी: बलुआ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, कृष्ण की बाल लीलाओं और हरि नाम की महिमा से गूंजा कथा पंडाल
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र स्थित बलुआ भवानी बक्स सिंह गांव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ कथा पंडाल में उमड़ पड़ी। कथा व्यास आचार्य मार्कंडेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।