बरेली: बैरम नगर की रहने वाली एक महिला ने मायके वालों से बताया जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बैरम नगर की रहने वाली रुखसार ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसने अपनी मर्जी से शादी की है पीड़िता के मायके वाले इस बात से ना खुश होकर उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसको और उसके पति को जान का खतरा है जिसकी शिकायत पीड़िता ने आज एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है