झांसी: झांसी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान, 223 लीटर शराब जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
झाँसी जनपद में आबकारी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। शनिवार को डायमंड नहर, पारीछा, दिगारा और डेरा गोरामछिया में दबिश दी गई। इस दौरान टीमों ने 223 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके पर 3000 किग्रा लहन और 01 भट्टी नष्ट की।