बांधवगढ़: उमरिया में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ, 35 पुलिसकर्मी ले रहे विशेष प्रशिक्षण
उमरिया पुलिस प्रशिक्षण शाला में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर छह दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी और पीटीएस पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।8 जून से 13 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जिला पुलिस बल, होमगार्ड, सशस्त्र बल, शामिल हुए।