मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे शांतिपुरी इलाके में ट्रेन से कटकर छतरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जुटी छानबीन में
डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कट कर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक की ओर से गुजर रही थी, इसी क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मानसिक स्थिति खराब बताई गई है। महिला की पहचान छतरपुर के खाटिन गांव निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मी देवी पति शिव प्रसाद राजकिशन के रूप में हुई है।