मंदसौर: काला खेत में 13 से 18 अप्रैल तक होगा महा सोमयज्ञ, सांसद ने किया स्थल का निरीक्षण
महासोमयज्ञ में बैठकर आहुति देने वाले श्रद्धालुओं का जीवन बदल जाता है। यह यज्ञ करने से काल सर्प योग, पितृदोष प्रेतबाधा ओर वास्तु दोष दूर होते हैं।यह बात कही है वैष्णवाचार्य गोस्वामी पद्मभूषण डॉ. गोकुलोत्सव महाराज ने। आपने कहा कि यह असाधारण यज्ञ है। कार्यक्रम स्थल का सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा आज समिति के पदाधिकारी के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया है,