मंदसौर: संजय गांधी उद्यान में आयोजित पुस्तक मेले में छूट न मिलने पर ग्राहक पंचायत की टीम ने अधिकारियों से की चर्चा
मंदसौर नई आबादी संजय गांधी उद्यान में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ 5 अप्रैल को कल कलेक्टर अदिति गर्ग एवं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किया गया था, क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत की गई की पुस्तक मेले में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिल रही है जिसको लेकर ग्राहक पंचायत की टीम ने अधिकारियों से चर्चा कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है,