भांडेर: दलपतपुर में श्रीमद भागवत कथा में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया हुए शामिल, कथा व्यास का किया सम्मान
Bhander, Datia | Nov 23, 2025 ग्राम दलपतपुर में चल रही 07 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया शामिल हुए। वहीं इस दौरान उन्होने कथा व्यास का सम्मान कर पोथी पूजन कर भागवत कथा श्रवण की। रविवार की शाम 06 बजे पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने बताया कि व्यक्ति के जीवन में धर्म का बहुत महत्व है। वर्तमान भौतिक युग में हर व्यक्ति प्रगति के पथ पर तेजी बढ़ रहा हैं।