जैतहरी: चोलना सीमा से 15 किमी दूर मरवाही जंगल में डेरा डाले चार हाथी,वन तालाब के पास विश्राम कर रहा दल,
चार हाथियों का दल बुधवार को छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल अंतर्गत माडाकोट गांव के जंगल में पहुंचकर वन तालाब के पास पेड़ों की छांव में विश्राम करता नजर आया। यह दल पिछले कई महीनों से अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और मरवाही क्षेत्र में विचरण कर रहा है। करीब 17 दिन पहले चोलना क्षेत्र से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हाथियों का यह समूह वर्तमान में चोलना सीमा से 15-17 किल