पीपलदा: इटावा थाने पर सीएलजी सदस्यों की बैठक,शांति पूर्वक मोहर्रम व आगामी त्योहार मनाने की अपील
Pipalda, Kota | Jul 14, 2024 इटावा थाने में रविवार को मोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इटावा एसएचओ मांगेलाल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की ओर आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की।आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।