पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज गांव में ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर एक युवक गंभीर घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jul 14, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज में आज एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक शिवराज बेरवा निवासी पीपल्दा खुर्द अपने गांव से मोटरसाइकिल से कारीगरी का काम करने जा रहा था कि गणेशगंज में उसे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।