पीपलदा: इटावा पुलिस ने असमाजिक तत्वों व एवं वारंटियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान 16 गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 13, 2024 इटावा क़स्बे में आज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा के निर्देश पर असमाजिक तत्वों एव वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि कस्बे में आज विशेष अभियान चलाया गया। जिसके चलते 8 व्यक्तियों को शान्ति भंग में 2 गिरफ्तारी वारंटियों एवं 6 अन्य को विभिन्न मामलो में गिरफ्तार किया है।