कुडू: मातृभाषा आधारित शिक्षण को मिलेगा बढ़ावा, लोहरदगा में 50 विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू।
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), झारखंड सरकार के निर्देशन में संचालित पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर 1:30 बजे कुडू स्थित डायट, चिरी परिसर में चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 6 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।