पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और ठोस कदम उठाने चाहिए। खाचरियावास ने दो टूक कहा कि अब हिंदू समाज को नारे नहीं, सुरक्षा चाहिए।