कटरा (शाहजहाँपुर): थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम जिगरी पुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत पर गेहूँ काटने जा रहे एक ही परिवार के चार लोग ट्रैक्टर पलटने से नदी में जा गिरे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।