चूरू जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर फैली आशंकाओं के बीच जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर लोगों से घबराने या पैनिक नहीं होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और आमजन को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।