गैरतगंज: हल्की बारिश में ही गैरतगंज-सागर मार्ग बाधित
रायसेन-राहतगढ़ मार्ग पर निर्माण एजेंसी की लापरवाही रविवार सुबह 10:00 के लगभग यात्रियों पर भारी पड़ गई। आंधी-तूफान के बीच हुई हल्की बारिश के बाद गैरतगंज के आलमपुर-सिमरिया के पास निर्माणाधीन सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालात ऐसे बने कि कई वाहन कीचड़ में फंस गए। इनमें एक एम्बुलेंस भी शामिल थी। सड़क जाम होने से बीमार मर