खगड़िया: मोरबल्ला बहियार में मूंग तोड़ने के दौरान सांप के डसने से महिला की मौत, परिवार में मातम
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के मोरबल्ला बहियार में खेत में मूंग तोड़ने के दौरान सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान महिनाथ नगर पंचायत के मोरबल्ला गांव निवासी शिवधन शर्मा की पत्नी बच्ची देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्ची देवी अपने खेत में मूंग तोड़ रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छ