कर्वी: सरधुआ गांव में गांव के बाहर नीम के पेड़ में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव का कर्वी में कराया पीएम।
घटना बीते एक दिन पूर्व शनिवार 3 बजे की है। जहा 72 वर्षीय सूरज बली गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर रविवार को शव का पीएम कराया है। हालाकि परिजनो ने दिमाकी हालत ठीक न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी है।