धनघटा: महुली पुलिस ने कैमूर की दो नाबालिग बालिकाओं को परिजनों से मिलाया, तीन दिन बाद परिवार में लौटी खुशियां
संतकबीरनगर। बिहार के कैमूर जिले से घर छोड़कर निकली दो नाबालिग बालिकाओं को महुली थाना पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलाकर मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। तीन दिनों से बेटियों की तलाश में परेशान परिवार ने जब उन्हें सकुशल देखा तो राहत की सांस ली और महुली पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, कैमूर (बिहार) निवासी दो नाबालिग