राजनगर: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्री विशाल से दिव्य साधना पूर्ण कर बागेश्वर धाम लौटे, भक्तों ने किया स्वागत
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्री विशाल की दिव्य साधना संपन्न कर सुबह करीब 11 बजे धाम पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम परिसर में एकत्रित हो गए और पूरा वातावरण जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।