सलोन: डीह पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, उसके पास से चोरी का सामान हुआ बरामद
डीह पुलिस ने चोरी के वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।30:11:2024 शनिवार को 5 बजे शाम को पुलिस ने चोरी के वांछित एक अभियुक्त शाहरुख खान पुत्र पीर मोहम्मद निवासी गोंदवारा थाना डीह के रहने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एलइडी टीवी, टुल्लू मोटर, पंखा व घर का अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।