जबलपुर: खुशियाँ मातम में बदली: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत
नियति का क्रूर खेल किसे पता था कि जिस घर में शहनाइयों की गूँज सुनाई देने वाली थी, वहाँ अचानक चीख-पुकार मच जाएगी। टेमर भीटा निवासी रवि पटेल के घर में इन दिनों बेटे की शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं। पिता की आँखों में बेटे के सेहरा सजाने के सपने थे, और इसी खुशी के साथ वे अपने सगे-संबंधियों को निमंत्रण देने के लिए घर से निकले थे। लेकिन गढ़ा स्टेशन के पा