लांजी: कारंजा में युवा नेता लोकेश फुंडे ने शुरू की मुफ्त प्याऊ सेवा, बनी मिसाल
Lanji, Balaghat | Apr 17, 2026 कारंजा में युवा नेतृत्व की मिसाल: लोकेश फुंडे ने शुरू की नि:शुल्क प्याऊ सेवा भीषण गर्मी के बीच ग्राम कारंजा में जनसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। युवा समाजसेवी लोकेश (लक्की) रमेश फुंडे द्वारा बस स्टैंड पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे राहगीरों, यात्रियों एवं ग्रामवासियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।