सिलवानी: बम्होरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं के खिलाफ दूसरे दिन भी विरोध, बाजार रहा बंद
Silwani, Raisen | Jan 25, 2026 बम्होरी कस्बे से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आक्रोश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। रविवार को भी विरोधस्वरूप बम्होरी का बाजार पूर्णतः बंद रखा गया।