जलालगढ़: कठेली में बन रहा 1008 महाकालेश्वर धाम, अंतिम चरण में पहुंचा शिव मंदिर निर्माण, आस्था का बन रहा केंद्र
प्रखंड के कठेली गांव स्थित 1008 महाकालेश्वर धाम में भव्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंदिर का 81 फीट ऊंचा शिखर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।