अमरोहा: अधिवक्ता के घर में घुसकर हमला करने और मारपीट करने के आरोप में डिडौली थाने की पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Amroha, Amroha | Feb 21, 2024 डिडौली थाना क्षेत्र के जोया में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में अधिवक्ता व उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में डिडौली पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।