अमरोहा: गौरक्षा समिति पदाधिकारियों ने गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण की मांग को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Amroha, Amroha | Feb 21, 2024 बुधवार को गौरक्षा समिति पदाधिकारियों ने गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन जिला अध्यक्ष ओपी गोला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन पदाधिकारी ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक गोवंश के लिए गो चौराहे के लिए जगह चिन्हित की जानी चाहिए। संबंधित जगहों को खाली कराते हुए वहां के गोवंश के लिए चारा आदि की व्यवस्था की जाए।