पंचकूला: पिंजौर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला पुलिस ने ₹1.5 लाख का सामान बरामद किया
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने पिंजौर स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर का