जमुई: शाहपुर के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Sep 16, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर में मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वृद्ध घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शाहपुर निवासी (76) वर्षीय बालगोविंद साव के रूप में की गई।