लाडपुरा: कोटा में स्वर्ण रजत मार्केट अध्यक्ष के यहां सवा करोड़ की चोरी, एक दिन पहले काम पर रखे कारीगर ने 761 ग्राम के गहने चुराए
Ladpura, Kota | Jan 26, 2026 कोटा में स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष के कारखाने से करीब सवा करोड़ रुपए कीमत का सोना चोरी हो गया। यह घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र में हुई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी कपिल सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।