अरवल: सोन नदी में स्नान करते समय 8 वर्षीय बच्चा लापता, एसडीआरएफ की तलाश जारी
Arwal, Arwal | Apr 20, 2026 सोन नदी में स्नान के दौरान अहिया पुर के पास उदयपुर निवासी 8 वर्षीय बच्चा सोनू कुमार लापता हो गया। उसके पिता चिंटू यादव मोकारी मंदिर के पास खटाल चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।