खबर बगहा से हैं जहां पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की तीन दिनों से अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई हैं । लड़की का आरोप हैं कि युवक ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब वह किसी और से शादी कर रहा हैं , लड़की भूखे प्यासे उसके घर के पास बैठी हुई हैं इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब दी गई हैं।