जबलपुर: गंगा नगर में हादसा: नाबालिग की रफ़्तार से नाली में गिरी कार, वीडियो वायरल
संस्कारधानी के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे गहरी नाली में जा धंसी। चश्मदीदों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कार का आधा हिस्सा नाली के भीतर समा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लग्जरी कार की स्टेयरिंग एक नाबालिग युवक के हाथों में थी।