रामपुर: गंज थाना क्षेत्र के मंडी के निकट पेट्रोल पंप पर बस की टक्कर से टेम्पू पलटा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
Rampur, Rampur | Nov 7, 2024 गुरुवार को दोपहर एक बजे के आसपास रामपुर से सवारियां भरकर एक ऑटो टेम्पू स्वार जा रहा था। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना गंज क्षेत्र के मंडी के निकट पेट्रोल पंप पर बस की टक्कर से ऑटो टेम्पू पलट गया। हादसे में थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम धनोरी मान सिंह की मौत हो गई। एक महिला सहित कई लोग घायल हुए है।