झालरापाटन: मेसर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल
झालावाड़ के मेसर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जने घायल गए । दोनों को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि मालनवासा का रहने वाला बजरंग लाल व देवलाल शादी से शामिल होकर वापस लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।