जौनपुर: जिलाधिकारी ने शाही किले पहुंचकर पाथवे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शाही किले का भ्रमण किया गया और पाथवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने शैक्षिक भ्रमण पर आए स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शाही किले के बारे में जानकारी दी और कहा कि हमें सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी होनी चाहिए तथा इन्हें संरक्षित भी किया जाना चाहिए।