जौनपुर: कुहिया ग्राम में जंगली जानवर के हमले से एक महिला और एक बालिका बुरी तरह घायल
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया ग्राम निवासी सरस्वती 45 वर्ष पत्नी शिवपूजन 45 वर्ष ममता 19 वर्ष पुत्री बांकेलाल आज शाम 5:30 बजे अपने खेत में धान काट रही थी कि धान में छुपा हुआ कोई जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो इनको एम्बुलेंस द्वार जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनो का उपचार चल रहा है