लाल एवं एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल इचाक पुलिस ने रविवार रात सघन छापामारी अभियान चलाकर वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जेल भेजे गए लाल वारंटी की पहचान प्रयाग महतो, पिता झमन महतो, ग्राम कारीमाटी है।