चूरू: कोतवाली क्षेत्र से 30 वर्षीय युवक लापता, मां ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई
Churu, Churu | Feb 16, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 30 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस से सोमवार शाम 8 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक उस्मानाबाद कॉलोनी निवासी श्रीमती जमीला ने इस संबंध में कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका पुत्र सिकन्दर 5 फरवरी 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था।