चूरू: राजगढ़: पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे रेन बसेरा परिसर में देर रात नॉन वेज पार्टी के दौरान कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा
Churu, Churu | Feb 17, 2026 चूरू शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे जरूरतमंदों के लिये बने रेन बसेरा व अन्नपूर्णा रसोई परिसर में सोमवार देर रात नॉन वेज पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को देर रात रेन बसेरा परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।