चैनपुर: बसरिया खुर्द में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पत्थर खनन,पूर्व विस प्रत्याशी अजय सिंह चेरो ने डीसी से की कार्रवाई की मांग
चैनपुर प्रखंड के बसरिया खुर्द गांव में ग्रामीणों के लाख विरोध के बावजूद पत्थर खनन माफियाओं द्वारा कथित रूप से जबरन खनन कार्य जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में किए जा रहे ब्लास्टिंग के कारण पत्थर उड़कर उन के घरों पर गिर रहे हैं तथा खेतों में चर रहे पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।