जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के भोराबाद पंचायत अंतर्गत बिहाजोरी गांव के सम्मानित शिक्षक कालीचरण टुडू की असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।इस दुखद अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्र लेख मृतक शिक्षक के आवास पर शनिवार 3:00 बजे पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की साथ हीं उपस्थित परिजनों को ढांढस बंधाया।