खींवसर में गुरुवार को पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। खींवसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंत्री खींवसर ने गुरुवार शाम 4:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की है।