फुलवरिया: फुलवरिया में रसोई गैस संकट: घंटों इंतज़ार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
फुलवरिया थाना क्षेत्र में इन दोनों गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता को कड़ी धूप में 5 से 7 घंटे तक लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ जा रहा है। इसके बाद भी lpg गैस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति ये हो गई है कि रोज दो से तीन दिनों तक गैस एजेंसी का चक्कर लगाया जा रहा है। फिर भी कई लोग बिना गैस लिए लौट रहे है।