हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर गेहूं खरीद अव्यवस्था का हुई शिकार लाखों क्विंटल गेहूं मंडियों में अटका, किसान व्यापारी परेशान
हनुमानगढ़ जिले में इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया में लगातार अव्यवस्था देखने को मिली है। खरीद सीजन समाप्ति की ओर है लेकिन मंडियों में अभी भी लाखों क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। खरीद की धीमी गति बार दाने की कमी और उठाव में देरी से किसान तथा व्यापारी परेशान है। अब खरीद अवधि को 30 जून तक बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है।