किशनगढ़ बास: खैरथल, तिजारा जिले में तीसरे दिन भी अंधड़ और बारिश, कचहरी में पेड़ गिरने से बाइकें क्षतिग्रस्त, टीन शेड भी उड़ गया
Kishangarhbas, Alwar | Jun 9, 2026
खटाल तिजारा जिले में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे आए तेज धूल भरे अंधड़ और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया दिन के उजाले में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए जबकि घरों और दुकानों पर लगे टीन शेड उड़ गए। अंधड़ के बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली लेकिन बिजली व्यवस्था बिगड़ गई।