खबर गाजीपुर से है, जहाँ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर जनहित से जुड़ा एक अहम मुद्दा उनके सामने रखा है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि गाजीपुर जनपद में रक्षा संपदा विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के दौरान कई ऐसे असहाय और निर्धन परिवार बेघर हो गए हैं।